Jharkhand: Rahul Gandhi meets Hemant Soren’s wife Kalpana

झारखंड विधानसभा में चंपई सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। फ्लोर टेस्ट में सफलता के बाद कांग्रेस ने कहा, झारखंड ने तानाशाह के घमंड को तोड़ दिया। इंडिया की जीत हुई, जनता की जीत हुई। इंडिया गठबंधन की सरकार ने आज विधानसभा में विश्वासमत पास कर लिया है। आप सबको बहुत बधाई। जय जोहार। उधर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की है। उन्होंने कहा है कि एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि गांधी ने यहां एचईसी कॉम्प्लेक्स के ऐतिहासिक शहीद मैदान में एक जनसभा से कुछ मिनट पहले कल्पना सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राजद-भाकपा (माले) गठबंधन के विधानसभा के पटल पर भाजपा और उसके सहयोगियों को हराने के बाद यह मुलाकात की है।कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में सोरेन को शुक्रवार को रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने पांच दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया था।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












