शनि, अप्रैल 4, 2026

Jharkhand News: 50-year-old widow Allegedly Raped by youths in Jharkhand’s Chatra district

देश में लगातार बलात्कार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। यूपी के बदायु की घटना के बाद अब झारखंड में चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने और पीड़िता को गंभीर चोट पहुंचाए जाने का मामला सामने आया है।

यह घटना प्रदेश के हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में बृहस्पतिवार देर रात्रि लगभग 11 बजे हुई थी जिसके बाद इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाना में दर्ज करायी गयी। घटना के आरोपी में से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत काफी गंभीर है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News