झारखंड सरकार की नई पहल, अब राजधानी राँची में राज्य की महिलाएं करेंगी सुरक्षित बस यात्रा

देश के कई राज्यों में महिलाएं सुरक्षित माहौल में सफर कर सकें इसके लिए खास तरह की ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू की गई है। झारखंड सरकार ने भी महिलाओं की यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के पहल में एक बड़ा कदम उठाया है। झारखण्ड सरकार ने राजधानी राँची में इसी तरह की एक खास बस सर्विस शुरू की है।
ये बस रोज सुबह 7 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चलेगी और इस बस को कचहरी चौक से लेकर बिरसा चौक तक यानी 7 किलोमीटर तक चलाई जाएगी। इसके सफर के लिए इसका किराया भी काफी किफायती रखा गया है। इस बस में सफर के लिए महिलाओं से किराए के तौर पर 5 रुपए लिए जाएंगे।
इस बस की एक खास बात यह होगी कि इसमें कंडक्टर भी महिला ही होगी। ऐसा इसलिए ताकि सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।
फिल्हाल झारखंड सरकार ने ऐसी 2 बस सर्विस शुरू की है जिसे कुछ दिन बाद 10 किया जायेगा।
इस सर्विस को पिंक सिटी बस सर्विस नाम दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












