शनि, अप्रैल 4, 2026

Jharkhand: 2 officials martyred, 3 injured in IED blast

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में आईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद तीन घायल

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के होयातू गांव के वन क्षेत्र में आज सुबह अचानक एक आईईडी बम धमाका हुआ। इस धमाके में दो जवान शहीद और तीन घायल हो गए हैं। यह धमाका आज सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के थे। धमाके में झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ की 197 बटालियन का एक जवान भी घायल है। झारखंड पुलिस का कहना है की आईईडी को नक्सलियों ने प्लांट किया था। धमाके के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है एवम् इस मामले से संबंधित ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News