DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jhansi Road Accident: झांसी में भीषण सड़क हादसा, 11 लोग की मौत कई घायल

झांसी में आज शाम विजयदशमी के दिन एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहाँ सात महिलाओं समेत 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही कई लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर विसर्जन करके घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में अचानक मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण हदासे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर घायल हो गए। यह हादसा चिरगांव क्षेत्र के भांडेर रोड पर शुक्रवार शाम को हुआ ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News