DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

आर्मी में लेफ्टिनेंट बनेगी जहानाबाद की बेटी ईशा राज, परिजन में खुशी का माहौल

जहानाबाद – जिले में होनहार युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह बात एक बार फिर सही साबित हुई है। मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज परीक्षा में जहानाबाद जिले के शांति नगर की रहने वाली ईशा  ने सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर  प्रदान किया है!

ईशा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है, वही उनके जानने वाले लोग भी बहुत खुश है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही ईशा ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय घर परिवार, माता पिता और गुरुजनो को दिया है। ईशा राज का चयन मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है,यह खबर सुनकर उनके परिजन  खुशियों से झूम उठे है, और खूब मिठाईयाँ बटवाई !

बताते चले कि शहर के शांति नगर मोहल्ले के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार व माता विनिता कुमारी जो वर्तमान में उत्पाद विशेष अपर लोक अभियोजक जहानाबाद की पुत्री, ईशा राज का नीट का एग्जाम 2019 में हुआ, प्राप्त अंक के आधार पर एवं सीबीटी टेस्ट के बाद उनका साक्षात्कार हुआ, जहाँ उन्होंने बाजी मारी । इस बात की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों ने खूशी जाहीर करते हुये उनके  उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दिया हैं।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News