सोम, अप्रैल 13, 2026

जहानाबाद:एकल कैरम टूर्नामेंट में सिद्धार्थ और आदित्य ने मारी बाजी

Jehanabad: Siddharth and Aditya won in single carrom tournament.

Jehanabad: शहर के शिवाजी पथ स्थित गोल्डन क्लब द्वारा आयोजित एकल कैरम टूर्नामेंट के पहले मैच में सिद्धार्थ कुमार और दूसरे मैच में आदित्य राज ने बाजी मारी है। पहला मैच सिद्धार्थ कुमार और सेजान मलिक के बीच खेला गया। इस रोचक मुकाबले में सिद्धार्थ कुमार ने सेजान मलिक को मात दे दी। सात राउंड के चले इस मैच में पहले सेजान मलिक ने कडा मुकाबला किया किंतु बाद में वह सिद्धार्थ से पिछड़ने लगे।

पांच राउंड के बाद सिद्धार्थ कुमार ने अगले दो राउंड में सेजान मलिक को आसानी से 13 के मुकाबले 29 पॉइंट से हरा दिया। इधर दूसरा एकल मुकाबला आदित्य राज और श्रवण मिश्रा के बीच में खेला गया। यह मैच अंतिम राउंड तक रोचक बना रहा। दोनों खिलाड़ियों ने संघर्ष पूर्ण मुकाबला किया। छह राउंड के चले इस मैच के दौरान कभी आदित्य का पल्ला भारी होता तो कभी श्रवण का। अंतिम चरणों में श्रवण मिश्रा अपना बेहतर परफॉर्मेंस नहीं दे पाए और 26 पॉइंट के मुकाबले 29 पॉइंट से मैच हार गए। यह एकल मुकाबला 16 खिलाड़ियों के बीच 8 राउंड में हो रहा है। फिलहाल दो राउंड का मुकाबला संपन्न हुआ है जबकि छह राउंड का मुकाबला बाकी है। इन 16 खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले में पहले 8 खिलाड़ी चुने जाएंगे फिर आठ खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा जिनमें से चार खिलाड़ी सेमी फाइनल में और फिर दो खिलाडी फाइनल मुकाबले में पहुंचेगे। अंतिम राउंड में पहुंचे दो खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News