DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

ऑक्सिजन मैन ने जरूरतमन्दों को दी साइकिल और सिलाई मशीन

Jehanabad Oxygen man gave bicycle and sewing machine to the needy
Jehanabad: Oxygen man gave bicycle and sewing machine to the needy

बिहार के ऑक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्ध गौरव राय ने शुक्रवार को नारायणपुर मुरारी की रहने सौमया कुमारी को एक साइकिल प्रदान की। ये साइकिल श्री नीरज कुमार बेगुसराय ने अपने पिता स्वर्गीय रामवली राय के याद में दिया।इससे पहले इस बालिका की माता जी को स्वरोज़गार हेतु गौरव राय ने सिलाई मशीन उपलब्ध कराया था। गौरव राय ने बताया की ये उनके, उनके परिवार और दोस्तों के सहयोग से दिया गया 215वा साइकिल हैं और हम सबकी कोशिश है।

वहीं जहानाबाद के कल्पा में एक महिला गुड्डी देवी को भी स्वरोज़गार हेतु एक सिलाई मशीन दिया गया , इस अवसर पर अनुराधा पाठक, ब्रजेश कुमार ,नवीन कुमार, देवांशु, प्रिंस कुमार बिक्कू उपस्थित रहें। गौरव राय ने बताया की ये सिलाई मशीन पावापूरी के रहने वाले और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रो सत्येन्द्र कुमार ने उपलब्ध करवाया।इस सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र को लेकर अभी तक बिहार के भिन्न भिन्न जगहों पर 89 सिलाई मशीने दी जा चुकी हैं। गौरव राय ने बताया की आज तक इस अभियान में 97लोगों के सहयोग से बिहार के विभिन्न जगहों पर 215 साइकिल, 89सिलाई मशीने जरूरतमंदों को दिया जा चुका है। इसके अलावा 126 विद्यालयों और कॉलेजों में सैनिटरी पेड वेण्डिंग लगवाया जा चुका है। हम सब अलग अलग जगह से हैं लेकिन हम सबका एक ही प्रयास है की ज़रूरतमंदों के चेहरे पर हम मुस्कान ला पाये।

नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा से पास, सदन में पूरे दिन चर्चा के दौरान बहस-नोक-झोंक भी हुई, जानिए किसने क्या कहा

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News