DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, इलाज के दौरान पटना में हुई मौत

Jehanabad News: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, इलाज के दौरान पटना में हुई मौत
InShot_20250402_100444536

जहानाबाद: जिले के काको थाना क्षेत्र के पहाई बीघा गांव में मंगलवार देर रात अपराधियों ने तांडव मचाया। 15 से 20 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान कुमारी स्नेह लता नाम की महिला को गोली मार दी गई, जिसकी इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गई

घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को काको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच भेज दिया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Digital Women Trust

परिजनों के अनुसार, अपराधियों ने घर में लगभग 10 राउंड फायरिंग की, जिसमें महिला को गोली लग गई। इसके अलावा, अपराधियों ने घर में तोड़फोड़ की, बाहर खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया और 5 लाख रुपये के जेवरात व नकदी लूट लिए

हालांकि, काको थाना प्रभारी ने लूटपाट की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है और इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में लगभग 10 राउंड फायरिंग हुई थी और अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

स्थानीय लोगों ने इस जघन्य अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़