जहानाबाद। जिले के रतनी क्षेत्र अंतर्गत झूनाथी गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना में स्थानीय निवासी की हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात किसी असामाजिक तत्व ने गांव में रखे निवाड़ी के पुंज में आग लगा दी। सुबह जब ग्रामीण जागे तो निवाड़ी के पुंज से धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
इस आगजनी की घटना में गांव के निवासी पवन कुमार की हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा पुंज जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में शरारती और असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं, जिसके कारण लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और दोषियों की तलाश की जा रही है।
Jehanabad News: Unknown anti-social elements set fire in Jhunathi village, property worth thousands reduced to ashes.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












