DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: जहानाबाद में बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान, दो नाबालिग श्रमिकों को कराया गया मुक्त

Two Child Labourers Rescued in Jehanabad During Special Raid Led by District Administration

जहानाबाद में बाल श्रम विरोधी विशेष अभियान के तहत दो नाबालिग श्रमिकों को मुक्त कराया गया। नियोजक पर कानूनी कार्रवाई शुरू, जुर्माना और सजा का प्रावधान।

Two Child Labourers Rescued in Jehanabad During Special Raid Led by District Administration



विशेष छापेमारी में दो बाल श्रमिकों की रिहाई

जहानाबाद जिला प्रशासन ने बाल श्रम के विरुद्ध चलाए गए एक विशेष अभियान में दो नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देश पर श्रम अधीक्षक मृत्युंजय कुमार झा के नेतृत्व में की गई।



आर.पी. नगर स्थित ढ़ावा में चल रहा था बाल श्रम

दिनांक 7 अप्रैल 2025 को आर.पी. नगर, मई हॉल्ट के पास संचालित गोखुल ढ़ावा फैमिली रेस्टोरेंट से ये दोनों बच्चे रेस्क्यू किए गए। यह प्रतिष्ठान कविन्द्र कुमार द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो ग्राम मई मठ, थाना काको, जिला जहानाबाद के निवासी हैं।



मुक्त हुए बच्चे पटना के निवासी

मुक्त कराए गए बच्चे ग्राम रेमा, थाना मसौढ़ी, जिला पटना के निवासी हैं। उन्हें बाल कल्याण समिति, जहानाबाद के समक्ष प्रस्तुत कर बालगृह में सुरक्षित भेज दिया गया।



नियोजक पर दर्ज हुई प्राथमिकी, सख्त कार्रवाई का आदेश

बाल श्रम एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत नियोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिनियम के अनुसार, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराना अपराध है, जिसके लिए ₹20,000 से ₹50,000 तक जुर्माना और दो साल तक की सजा हो सकती है।



सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन

साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के एमसी मेहता बनाम तमिलनाडु सरकार (1996) के निर्णय के आधार पर प्रति बालक ₹20,000 की वसूली भी नियोजक से की जाएगी। अगर राशि जमा नहीं होती, तो निलाम-पत्र वाद भी दायर किया जाएगा।



श्रम विभाग की सख्त चेतावनी

श्रम अधीक्षक ने सभी प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी है कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम करवाना अपराध है और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कहीं बाल श्रम होता दिखे, तो तुरंत श्रम अधीक्षक या श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को सूचित करें।



अभियान में शामिल रहे अधिकारी

इस विशेष अभियान में शामिल अधिकारी:

  • श्रम अधीक्षक श्री मृत्युंजय कुमार झा
  • श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्री रामबाबू कुमार (मोदनगंज)
  • श्रीमती फरहत सीरीन (मखदुमपुर)
  • सुश्री आकृति राज (जहानाबाद सदर)
  • नगर थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस बल

  • बाल श्रम अभियान
  • जहानाबाद समाचार
  • नाबालिग श्रमिक मुक्त
  • गोखुल ढ़ावा बाल मजदूरी
  • बाल श्रम अधिनियम
  • बाल कल्याण समिति
  • श्रम अधीक्षक जहानाबाद
  • child labour rescue Bihar
  • anti child labour raid
  • child protection India
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News