गुरु, फ़रवरी 5, 2026

Jehanabad News: जिला शिक्षा पदाधिकारी की सख्ती का दिखने लगा असर, संवरने लगे सरकारी स्कूल


जहानाबाद जिले में सरकारी विद्यालयों की तस्वीर अब तेजी से बदलती नजर आ रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी द्वारा लगातार किए जा रहे औचक निरीक्षण और लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों व कर्मियों पर वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई का सकारात्मक असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।
विभागीय सख्ती और प्रशासनिक सक्रियता के चलते जिले के विद्यालयों की व्यवस्था के साथ-साथ उनकी सूरत भी संवरने लगी है। कई स्कूलों में जीर्णोद्धार कार्य में तेजी आई है, वहीं परिसरों में रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के आधुनिकीकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। छात्राओं की बेहतर सुविधा के लिए विद्यालय परिसर में टाइल्स लगाने का कार्य प्रगति पर है, जिससे आवासीय व्यवस्था और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक हो सके।
जिला शिक्षा पदाधिकारी की पहल से न केवल शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों में जवाबदेही बढ़ी है, बल्कि सरकारी विद्यालय अब स्वच्छ, सुंदर और सुसज्जित नजर आने लगे हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी इन बदलावों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने स्पष्ट कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Jehanabad News: The strictness of the District Education Officer is showing its effect, government schools are improving.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading