जहानाबाद के होरिलगंज स्थित यदुनंदन महतो सेवा संस्था परिसर में महान समाजसेवी एवं प्रेरणास्रोत यदुनंदन महतो जी की 123वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह की अध्यक्षता दांगी कमलेश कुमार वर्मा ने की।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं एवं अतिथियों ने यदुनंदन महतो जी के सामाजिक योगदान, उनके विचारों एवं आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच संचालन सजन बिहारी दांगी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया दांगी समाज संघ के प्रधान महासचिव वीरेंद्र दांगी, पूर्व जिला पार्षद आभा रानी दांगी, प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद दांगी, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार दांगी तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष अपूर्वकाश दांगी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
समारोह की गरिमामयी उपस्थिति में गया जिले के कांग्रेस नेता लालू दांगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद दांगी तथा आस्को नेता अरविंद कुमार दांगी शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष अरविंद दांगी (सिपाही), डॉ. अरुण कुमार एवं छात्रावास में रह रहे छात्रों द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने युवाओं से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदुनंदन महतो जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए।
वहीं, कार्यक्रम के अतिथि विधायक राहुल शर्मा ने भी युवाओं से समाज हित में संगठित होकर कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक बदलाव की दिशा में नेतृत्व करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास युवा शक्ति के बिना संभव नहीं है।
कार्यक्रम के अंत में दांगी सुनील कुमार विद्यार्थी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस दौरान समाज के महापुरुषों की विरासत को संरक्षित करने एवं उनके नाम पर योजनाओं और संस्थानों को आगे बढ़ाने की मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी, युवा एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे और यदुनंदन महतो जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Jehanabad News: The 123rd birth anniversary of the illustrious Yadunanand Mahato was celebrated with great pomp at the Yadunanand Mahato Seva Sanstha.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












