सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: राजाबाजार से स्प्लेंडर बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दी लिखित शिकायत ।

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार मोहल्ले में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित गोविन्द कुमार ने इस संबंध में नगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविन्द कुमार (36 वर्ष), पिता सत्यनारायण साह, ग्राम डेढ़सैमा, पोस्ट हारी, थाना काको, जिला जहानाबाद के स्थायी निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3:45 बजे उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काला रंग), जिसका पंजीकरण संख्या BR-25H-2232 है, राजाबाजार मोहल्ला स्थित सिद्धेश्वर आरटीआई के पास जितेंद्र शर्मा के घर के नीचे गली में खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वे बाहर लौटे तो देखा कि जिस स्थान पर मोटरसाइकिल खड़ी की गई थी, वहां वाहन मौजूद नहीं था। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित को यह विश्वास हुआ कि अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। गौरतलब है कि जहानाबाद में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कभी बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा है तो कभी खड़ी गाड़ियों पर चोर हाथ साफ कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से यह प्रतीत होता है कि चोरों के भीतर से प्रशासन का भय कम होता जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Splendor bike stolen from Rajabazar, victim lodged written complaint in the police station.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News