बुध, फ़रवरी 4, 2026

Jehanabad News: संत रविदास यात्रा का आयोजन, समानता और भाईचारे का दिया संदेश

जहानाबाद। जिले में समाजसेवी बजरंगी दास के नेतृत्व में संत रविदास यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से समाज में संत रविदास जी के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के प्रसिद्ध उपदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर समाजसेवी बजरंगी दास ने कहा कि यदि लोग संत रविदास जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाएं, तो समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियां स्वतः समाप्त हो सकती हैं। वहीं छात्र नेता चुन्नू दास ने कहा कि संत रविदास ऐसे समाज की परिकल्पना करते थे, जहां कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और सभी के बीच प्रेम और भाईचारा बना रहे। संत सुगंध दास जी ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरणा देते हैं। इस यात्रा में समाजसेवी मनोरंजन कुमार, पूर्व सरपंच सुलोचन दास, वार्ड सदस्य अनुज दास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश दास, समाजसेवी सूरज दास, धनंजय प्रभाकर, मोती दास, राजेश दास, चंदन कुमार तथा समाजसेवी रंजू देवी सहित कई लोग शामिल हुए।बताया गया कि यह यात्रा 4 फरवरी को उटा मोड़ से शुरू होकर काको मोड़, अस्पताल मोड़ होते हुए निकली और पुनः उटा मोड़ पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Jehanabad News: Sant Ravidas Yatra organized, message of equality and brotherhood given

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading