जहानाबाद एस. एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में 21 अप्रैल 2025 को संस्थान नवाचार परिषद (IIC) के तत्वावधान में “विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस” बड़े उत्साह एवं नवाचार की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रचनात्मक विचारों को प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करना और नवाचार को प्रोत्साहित करना था।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। मंच का संचालन बीसीए प्रथम वर्ष की छात्राओं, प्रतीमा और अंबिका ने आत्मविश्वासपूर्वक किया। कार्यक्रम की शुरुआत में IIC का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया।
डॉ. सुनील कुमार (मीडिया समन्वयक) ने सभी अतिथियों और छात्रों का औपचारिक स्वागत किया। इसके उपरांत IIC संयोजक डॉ. शशिधर गुप्ता ने नवाचार सीढ़ी (Innovation Ladder) की विस्तृत जानकारी दी, जो विचार से स्टार्टअप तक की यात्रा को दर्शाती है। इसी क्रम में नवाचार सीढ़ी के आधिकारिक बैनर का उद्घाटन भी किया गया। डॉ. गुप्ता ने इसे छात्रों के लिए दिशा और मंच प्रदान करने वाला एक प्रेरक मॉडल बताया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ. बबलू कुमार (IIC इंटर्नशिप समन्वयक) ने नवाचार की अवधारणा और उसके विस्तार पर व्याख्यान दिया। तत्पश्चात श्री ओम प्रकाश वर्मा (नवाचार समन्वयक) ने “Fostering Innovative Thinking Among Young Minds” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। दोनों वक्ताओं ने छात्रों को रचनात्मक सोच को अपनाने हेतु प्रेरित किया।
तीसरे सत्र में ‘पिच योर आइडिया’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु अपने नवीन विचार प्रस्तुत किए। प्रत्येक प्रतिभागी को विचार प्रस्तुति हेतु 5 मिनट और चर्चा हेतु 3 मिनट का समय दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुबोध कुमार झा, डॉ. शशिधर गुप्ता, श्री ओम प्रकाश वर्मा, डॉ. बी. के. जयसवाल, श्री इंतेखाब आलम और श्री पंकज कुमार शामिल थे।
समापन सत्र में डॉ. सुबोध कुमार झा (उपाध्यक्ष, IIC) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज के युवा देश की नवाचार शक्ति हैं, और यह मंच उनके विचारों को दिशा देगा।” उन्होंने सभी से नवाचार की दिशा में युवाओं को प्रेरित करने का आह्वान किया। IIC अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार रजक ने इस आयोजन को छात्रों की प्रतिभा और नवाचार में रुचि को बढ़ावा देने वाला बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और शीर्ष तीन प्रतिभागियों को “बेस्ट आइडिया पिचर” सम्मान से नवाजा गया। विजेताओं के नाम निम्नलिखित हैं:
- प्रथम स्थान: अंजली कुमारी और मोनू कुमार
- द्वितीय स्थान: खुशी रानी
- तृतीय स्थान: प्रेम
कार्यक्रम के अंत में श्री पंकज कुमार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. अख्तर रोमनी, डॉ. एन. पी. सिंह, डॉ. ज्योतिर्मया, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. यास्मीन, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. शोभा रानी, डॉ. सिया सरन सहित कई शिक्षकगण एवं बीसीए के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह आयोजन रचनात्मकता, नवाचार और विचारशीलता की दिशा में एक प्रेरक एवं सफल पहल साबित हुई।
Jehanabad News: S.N. Sinha College organized a grand World Creativity and Innovation Day
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












