गुरु, फ़रवरी 5, 2026

Jehanabad News: पटना गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामले में राजद का बड़ा आरोप, सीबीआई जांच की मांग; SIT की भूमिका पर उठे सवाल

जहानाबाद पटना गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि जहानाबाद में चल रही जांच में किसी बड़े नेता के बेटे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।


राजद सांसद सुरेंद्र यादव और विधायक राहुल कुमार ने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के तौर-तरीकों पर नाराजगी जाहिर की है। दोनों नेताओं का कहना है कि जांच निष्पक्ष नहीं हो रही है और कई अहम तथ्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
सुरेंद्र यादव ने कहा कि यदि SIT जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो इस मुद्दे को संसद और विधानसभा दोनों में जोर-शोर से उठाया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि अन्याय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जब आग लग चुकी है तो वह सुलगती ही रहेगी, जब तक न्याय नहीं मिलेगा।”
वहीं राजद विधायक राहुल कुमार ने भी SIT जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर गलत होने नहीं दिया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
राजद नेताओं के इन बयानों के बाद यह मामला अब और राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Jehanabad News: RJD makes major allegation in Patna Girls Hostel student death case, demands CBI investigation; questions raised on SIT’s role

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading