जहानाबाद: रक्षाबंधन के अवसर पर लोजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. इंदु कश्यप ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ परंपरागत त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास का महापर्व है। राखी का धागा भाई के लिए रक्षा सूत्र का रूप होता है, जिसमें बहन अपने भाई की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती है।
इस अवसर पर डॉ. इंदु कश्यप ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पार्टी कार्यालय में जाकर राखी बांधी। उन्होंने चिराग पासवान के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें बिहार की जनता के लिए उम्मीद की किरण बताया।
डॉ. कश्यप ने कहा कि आज राज्य के युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर सभी चिराग पासवान से उम्मीदें लगाए हुए हैं, और इस रक्षाबंधन पर हम बहनों ने उनके यशस्वी होने की प्रार्थना की है।
इस मौके पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा – “आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का मैं हमेशा प्रयास करूंगा।”
रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं सहित कई अन्य लोगों ने भी चिराग पासवान के दोनों हाथों में दर्जनों राखियां बांधीं, जिससे पूरा माहौल भाई-बहन के प्रेम और उल्लास से भर उठा।
Jehanabad News: Rakhi is not just a thread, but a symbol of unbreakable love and trust between brother and sister: Dr. Indu Kashyap
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












