जहानाबाद गांधी मैदान स्थित बचपन प्ले स्कूल के दूसरे ब्रांच फ्लाइंग कलर्स अकैडमी स्कूल में पेरेंट्स–टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बचपन प्ले स्कूल के संचालक अरुण कुमार पवार के द्वारा किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चे, उनके अभिभावक, शिक्षक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे। पीटीएम कार्यक्रम के दौरान बच्चों की पूरे वर्ष की शैक्षणिक प्रगति, गतिविधियों, व्यवहार, अनुशासन और अभिव्यक्ति क्षमता पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों द्वारा प्रत्येक बच्चे का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तैयार कर अभिभावकों के साथ साझा किया गया। इस दौरान यह बताया गया कि बच्चा किस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, कहां सुधार की आवश्यकता है और उसकी ग्रोथ किस प्रकार हो रही है।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि अभिभावकों को खुलकर अपने बच्चों के बारे में शिक्षकों एवं प्राचार्य से बातचीत करने का अवसर मिला। बच्चों की पढ़ाई, एक्टिविटी, डिसिप्लिन, व्यवहार, स्कूल में समय बिताने के तरीके और सीखने की क्षमता को लेकर गंभीर चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और बच्चों की जरूरतों को लेकर संवाद किया। इस अवसर पर संचालक अरुण कुमार पवार ने कहा कि बचपन प्ले स्कूल एक नर्सरी स्कूल है, जहां बच्चों की बुनियादी नींव तैयार की जाती है। जिस प्रकार किसी इमारत की मजबूती उसकी नींव पर निर्भर करती है, उसी प्रकार बच्चे का भविष्य उसके बचपन पर आधारित होता है। बचपन प्ले स्कूल में बच्चों को मजबूत बेसिक शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल में अनुभवी और योग्य शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ हर त्योहार को एक्टिविटी आधारित तरीके से समझाते हैं, ताकि बच्चों में सांस्कृतिक समझ भी विकसित हो। फ्लाइंग कलर्स अकैडमी, जो घोड़ा अस्पताल के समीप स्थित है, वहां के शिक्षक एवं प्राचार्य बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं। स्कूल की सबसे बड़ी विशेषता अनुशासन है।
पीटीएम के दौरान बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा के साथ-साथ यह भी बताया गया कि कौन से बच्चे किस क्षेत्र में अव्वल रहे। इस पर अरुण कुमार पवार ने कहा कि उनके लिए सभी बच्चे समान हैं। कोई भी बच्चा प्रथम, द्वितीय या तृतीय नहीं होता, सभी बच्चे अच्छे होते हैं। चयन करना उनके लिए कठिन होता है, क्योंकि स्कूल सभी बच्चों को समान शिक्षा और समान अवसर देने का प्रयास करता है, ताकि किसी प्रकार का भेदभाव न हो। उन्होंने वर्तमान डिजिटल युग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कई छोटे बच्चे मोबाइल की लत का शिकार हो रहे हैं। कुछ अभिभावक बच्चों को शांत रखने के लिए मोबाइल दे देते हैं, जिससे बच्चों में अनुशासन की कमी देखने को मिलती है। लेकिन स्कूल इसे एक चुनौती के रूप में लेता है और बच्चों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास करता है। संचालक ने यह भी बताया कि बचपन प्ले स्कूल में बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही डिसिप्लिन, अच्छे संस्कार और गुड टच–बैड टच जैसी महत्वपूर्ण बातों की शिक्षा दी जाती है, ताकि बच्चे सुरक्षित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार बन सकें। पीटीएम कार्यक्रम के सफल आयोजन से अभिभावकों में संतोष देखने को मिला और उन्होंने स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर एक सकारात्मक और संवादपूर्ण पहल साबित हुआ।
Jehanabad News: PTA organised in Flying Colours Academy, the second branch of Bachpan Play School, detailed discussion was held on the all-round development of children.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












