जहानाबाद शिक्षा संवाददाता स्वामी सहजानंद सरस्वती कॉलेज, जहानाबाद के प्राचार्य प्रो० डॉ० दीपक कुमार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन के अवसर पर हिन्दी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और दीर्घकालिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महाधिवेशन के दौरान आयोजित भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
संस्कृत एवं हिन्दी साहित्य के उद्भट विद्वान के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके प्रो० डॉ० दीपक कुमार को यह सम्मान भारतीय पत्रकारिता जगत के प्रख्यात मनीषी आशुतोष, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ० राजवर्धन आजाद तथा माननीय न्यायाधीश संजय कुमार के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
प्राचार्य की इस उपलब्धि से स्वामी सहजानंद सरस्वती कॉलेज, जहानाबाद के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मियों में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है। महाविद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण सम्मान पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सतत साहित्यिक साधना के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रो० डॉ० दीपक कुमार को पूर्व में भी अनेक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा उनके विद्वतापूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान न केवल उनके बहुआयामी विद्वान व्यक्तित्व का सशक्त प्रमाण है, बल्कि स्वामी सहजानंद सरस्वती कॉलेज, जहानाबाद की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय पटल पर और अधिक सुदृढ़ करने वाला भी माना जा रहा है
Jehanabad News: Principal of S.S.S. College, Jehanabad, Prof. Dr. Deepak Kumar honored at the 44th General Conference of the Bihar Hindi Sahitya Sammelan.।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












