बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद अपने बिहार भ्रमण के दौरान जहानाबाद पहुंचे। एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रेम कुमार का जिला अतिथि गृह में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। चुनाव के ठीक बाद, सत्र समाप्त होते ही, वे मगध क्षेत्र के दौरे पर निकले और अपने पैतृक क्षेत्र जहानाबाद पहुंचे। वहाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जिला अतिथि गृह में फूलों और उत्साहपूर्ण स्वागत से उनका अभिवादन किया। आपको ज्ञात हो की प्रेम कुमार बिहार विधानसभा चुनाव में गया जी विधानसभा क्षेत्र से नवमी बार जीत हासिल करने के उपरांत निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए हैं।
मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “विधानसभा का समापन हुआ है और मैं मगध के दौरे पर हूं, जहानाबाद हमारा घर मैं जहानाबाद का निवासी हूं। “यह हमारा घर है, मैं जहानाबाद का निवासी हूँ।” उन्होंने अपनी लगातार नौवीं जीत और विधानसभा अध्यक्ष बनने का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं व समर्थकों को दिया। विधानसभा चुनाव 2025 में जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए सभी एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
तेजस्वी यादव के विधानसभा सत्र से अनुपस्थित रहने के सवाल पर उन्हें घेरते हुए कहा कि चुनाव में बड़े बड़े सरकार बनाने के वादे कर रहे थे, जनता ने उसे ध्वस्त कर दिया। लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका बहुत जरूरी होती है और दोनों को जनता द्वारा दिए गए जनादेश के हिसाब से अपनी जिम्मेदारियां को निभाना होता है। सुनिए प्रेम कुमार ने क्या कहा
वही गृह मंत्री सम्राट चौधरी के बुलडोजर वाले एक्शन और गरीबों के घर उजड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘ यह फैसला हाई कोर्ट का है और हमारी सरकार सिर्फ इसका पालन कर रही है, किसी भी गरीब के घर को उजाड़ना हमारे सरकार के मनसा नहीं है बल्कि केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में नीतीश सरकार की मंशा है कि हर गरीब को उसकी अपनी जमीन और उसका अपना घर मिले इसके लिए अलग-अलग तरह के योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है और अब तक करोड़ों लोगों को इसका फायदा मिल चुका है।
लेकिन साथ हीं राज्य में कानून व्यवस्था और नियम नियमों का पालन करवाना भी हमारा कर्तव्य है। अतिक्रमण के चलते आम जनता को चलना दूभर हो गया है, आप कहीं भी चले जाइए अतिक्रमण और अवैध कब्जे की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है जिससे लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जिला प्रशासन को भी निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसे निर्माण को बनने से पहले हीं रोका जाना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने नीतीश सरकार के बीते 20 वर्षों के कार्यकाल की जमकर तारीफ करते हुए कई उपलब्धियां की गिनाई। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 20 वर्षों से सुशासन, विकास और जन-कल्याण की दिशा में कई उपलब्धियाँ हुई हैं — और जनता ने विकास को ही मत-देन कर इस बार भरोसा दोहराया है।
बिहार की 18वीं विधानसभा के नए अध्यक्ष के रूप में प्रेम कुमार ने भरोसा जताया कि वे सदन को खुला, लोकतांत्रिक, नियम-अनुकूल एवं पारदर्शी बनाएँगे। सभी विधायकों चाहे सत्ताधारी हों या विपक्षी को समान अवसर दिए जाएँगे
Jehanabad News: Prem Kumar receives a grand welcome in Jehanabad, reaches his village for the first time after becoming the Speaker of the Assembly.
Author: Abhishek Kumar
Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













