गुरु, फ़रवरी 26, 2026

Jehanabad News: पी.पी.एम. स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संस्कृत दिवस समारोह

जहानाबाद वेंकटेश्वर नगर, राजा बाजार स्थित पी.पी.एम. स्कूल में संस्कृत दिवस के शुभ अवसर पर संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र कुमार ने की।

बच्चों ने संस्कृत वंदना, स्वागत गीत, स्तुति, भाषण और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को संस्कृतमय कर दिया।

स्कूल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एस.के. सुनील ने कहा कि संस्कृत भाषा के विकास से ही हमारी संस्कृति समृद्ध होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि संस्कृत सरल और सुगम भाषा है, जो हमारी परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखेगी।

कार्यक्रम में स्कूल की निदेशिका एवं लोजपा नेत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदु कश्यप ने संस्कृत दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राचीन काल में यह दिन वेदारंभ का शुभ अवसर माना जाता था। उन्होंने संस्कृत को समस्त ज्ञान-विज्ञान का स्रोत और रोजगार प्रदाता बताते हुए छात्रों को इसके अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नंदकिशोर शर्मा, शिक्षक मनोज कुमार, आकाश कुमार, सोनल कुमार, अभिमन्यु कुमार, जयप्रकाश कुमार, मिथिलेश कुमार पाठक, रूपा कुमारी, अनामिका कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Jehanabad News: PPM School celebrated Sanskrit Day with great pomp

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading