जहानाबाद बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, जहानाबाद द्वारा निशक्त जनों के लिए नियोजन सहायता कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों हेतु एक दिवसीय सेमिनार सह रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 22 जनवरी 2026 को सदर प्रखंड परिसर स्थित जिला कोषागार के सामने संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, जहानाबाद में आयोजित होगा। इस रोजगार शिविर में LIC ऑफ इंडिया, जहानाबाद द्वारा बीमा सखी पद के लिए भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 70 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 7000 रुपये मासिक मानदेय के साथ कमीशन, मोबाइल बिल, टीए-डीए, रॉयल्टी इनकम सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का NCS पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है। यह स्पष्ट किया गया है कि रोजगार शिविर की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। शिविर का समय पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिव्यांगजनों को स्वरोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों, विभिन्न विभागीय कल्याणकारी योजनाओं तथा रोजगार से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जाएंगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा दी गई।
Jehanabad News: One day seminar cum employment camp for the disabled to be organised on 22nd January
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












