जहानाबाद बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत District Employment Office Jehanabad द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक मेगा जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैंप 10 मार्च 2026 को आयोजित होगा। जिला नियोजनालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह जॉब कैंप Government Polytechnic College Jehanabad, शुलतानपुर–मखदुमपुर, Jehanabad में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस जॉब कैंप में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
इस जॉब कैंप में कई प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार देने के लिए पहुंचेंगी। इनमें Daya Engineering Works Pvt Ltd, Quess Corp Limited, Ford Management Services (Shivkrupa Enterprises) और Sagar Micronics Pvt Ltd शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार Daya Engineering Works Pvt. Ltd. में मशीन ऑपरेटर के 14 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए बी.कॉम या सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल डिप्लोमा की योग्यता निर्धारित की गई है तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा भी दी जाएगी तथा कार्यस्थल पुणे रहेगा।
वहीं Quess Corp Limited द्वारा मैन्युफैक्चरिंग (कार असेंबली) के करीब 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई या इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 17,149 रुपये मासिक वेतन के साथ वार्षिक बोनस दिया जाएगा तथा कार्यस्थल अहमदाबाद होगा। इसके अलावा Ford Management Services (शिवकृपा एंटरप्राइजेज) द्वारा क्वालिटी असेंबली के करीब 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं, 12वीं, बीए, आईटीआई या डिप्लोमा पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 20,500 से 22,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा और कार्यस्थल पुणे रहेगा।
इसी प्रकार Sagar Micronics Pvt. Ltd. द्वारा वेल्डर और फ्रेशर के करीब 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 15,164 से 23,359 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल लुधियाना होगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैंप में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का National Career Service Portal (NCS Portal) पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। साथ ही जॉब कैंप की पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है और अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जॉब कैंप में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। यह पहल जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Jehanabad News: Mega job camp on March 10, hundreds of youth will get employment opportunity in many companies.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












