जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगढ़ गांव में की रात करीब 8 बजे एक खलिहान में अचानक भीषण आग लग गई। इस आगलगी की घटना में एक किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग की चपेट में आकर किसान प्रमोद शर्मा का लगभग 5 बीघा खेत का धान और 1 बीघा की नेवारी पूरी तरह जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि कटाई के बाद धान की फसल और नेवारी को खलिहान में सुरक्षित रखकर रखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की सूचना सबसे पहले फोन के माध्यम से किसान को दी गई। जब प्रमोद शर्मा मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खलिहान में रखा पूरा धान और नेवारी आग की लपटों में घिरा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित किसान प्रमोद शर्मा ने प्रशासन से हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Jehanabad News: Massive fire in the barn, farmer’s paddy and Newari burnt to ashes
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












