मंगल, अप्रैल 14, 2026

Jehanabad News: पुलिस की बड़ी सफलता: 25 हजार के इनामी दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार

जहानाबाद। जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महिला थाना कांड संख्या 39/17 के वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार की सुबह करीब 4 बजे गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवदहीन ठाकुर (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता स्वर्गीय राधे ठाकुर, निवासी आजाद नगर, थाना परसबिगहा, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जहानाबाद महिला थाना में दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गया जिले के बेलागंज इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस सफल कार्रवाई में डीआईयू प्रभारी पु०अ०नि० विकास कुमार, महिला थाना अध्यक्ष सुचित्रि शर्मा, सअनि धनंजय कुमार, सअनि गौतम कुमार सहित डीआईयू की टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। वहीं टीम के अन्य सदस्यों में बीएचजी-171576 कुमार शशिलाल और बीएचजी- 171468 प्रेम रंजन कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। फरार चल रहे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून से भागने वालों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जहानाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से जहां आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों के बीच भी सख्त संदेश गया है कि कानून से बच पाना अब आसान नहीं है।

Jehanabad News: Major police success: Rape accused carrying a reward of 25,000 arrested

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News