एस.एस.कॉलेज परिसर में मगध विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष कब्बड्डी टूर्नामेंट की हुई शुरूआत, प्रभारी प्राचार्य ने किया उद्घाटन
जहानाबाद : आज एस. एस. कॉलेज परिसर में मगध विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष कब्बड्डी टूर्नामेंट शुरू हो गया। दो दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कृष्णानंद ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन को अनुशासित और संयमित कर सकारात्मकता और आत्मविश्वास से भर देता है।
उन्होंने आगे कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से खेल का विशेष महत्व तो है ही ,यह हमें मानसिक और चारित्रिक दृढ़ता भी प्रदान करता है।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में ए.एम. कॉलेज, गया ने आर.एल.एस.वाई कॉलेज , औरंगाबाद को 15 अंकों के अंतर से हराया।
वहीं दूसरे लीग मुकाबले में मेजबान टीम ने एस.एन.एस. कॉलेज, टिकारी को 28 अंकों के भारी अंतर से हराया।
इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में महाविद्यालय के वित्तेक्षक डॉ० श्रीनाथ शर्मा , क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष डॉ०विनोद कुमार रॉय, डॉ० इमरान अरशद , सुनील कुमार सिंह , सुबोध कुमार सुमन , अनिल कुमार द्विवेदी , विवेक मोहन , रामजीवन पासवान , अभिषेक कुमार, प्रेम कुमार , शिवनंदन साव आदि शामिल रहे।
जहानाबाद से वरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











