DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ‘मिलेनियल पदाधिकारी के साथ Gen Z का संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ

Jehanabad News: ‘मिलेनियल पदाधिकारी के साथ Gen Z का संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ
InShot_20260807_141331594

एसएन सिन्हा कॉलेज में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का दिया भरोसा

जहानाबाद, 7 अगस्त। जिला प्रशासन जहानाबाद की अभिनव पहल ‘मिलेनियल पदाधिकारी के साथ Gen Z का संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को एसएन सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि युवा वर्ग देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सकारात्मक सोच विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को शासन-प्रशासन की प्रक्रिया से जोड़कर उन्हें विकास कार्यों में सहभागी बनाना भी है।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, पुस्तकालय, परिसर की आवश्यकताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार, कौशल विकास और नशा मुक्त समाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव और विचार रखे। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें तथा अनुशासन, नवाचार और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की भी अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी छात्र-छात्रा को प्रशासनिक सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि ‘मिलेनियल पदाधिकारी के साथ Gen Z का संवाद’ कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना तथा उन्हें शासन-प्रशासन की विकास यात्रा का सक्रिय भागीदार बनाना है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रमेश कुमार पाल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रा. एवं समग्र शिक्षा अभियान) गोविंद कुमार, एसएन सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Launch of the ‘Dialogue between Gen Z and Millennial Officials’ program.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़