जहानाबाद। वार्ड नंबर 1 बभना में जदयू नेता निरंजन केशव सिंह ने महादलित परिवार की बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर 251 महादलित बहनों ने निरंजन केशव सिंह (प्रिंस) और जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम का संदेश दिया।
महादलित टोले में आयोजित इस कार्यक्रम से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने की जबकि मंच संचालन प्रशांत कुमार ने किया। दिलीप कुशवाहा ने कहा कि जदयू समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर गरीब और महादलित वर्ग के उत्थान के लिए। उन्होंने रक्षाबंधन को एकता, भाईचारे और प्यार का प्रतीक बताते हुए हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान देने पर बल दिया।
निरंजन केशव सिंह ने कहा कि महादलित बहनों का स्नेह और विश्वास उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महादलित समुदाय के हर मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में जदयू नेता हरेराम शर्मा, दाबथू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पूनम मांझी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मृत्युंजय कुमार, जदयू नेता रणधीर पटेल, मनोज चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद मंजू मांझी, प्रशांत, पूर्व वार्ड पार्षद राजेश कुमार, पंकज राकेश, शंकर मांझी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Jehanabad News: JDU leader Niranjan Keshav Singh celebrated Rakshabandhan with Mahadalit sisters
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












