जहनाबाद के शकूराबाद से आज सुबह एक ताजा खबर सामने आया है। जहां एक नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि शकूराबाद रोड मे किराए के मकान में रह रही लगभग 14 वर्षीय युवती ने बीती रात फा॑सी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतिका और उसका परिवार घोषी के रहने वाले है, और यहां चार साल से शकूराबाद किराए के मकान में रह रहे थें। परिजनों का कहना है कि बीते रात वे लोग पी एच सी शकूराबाद में थे, जहां उनके परिवार में किसी की डिलेवरी थी। सुबह वे घर में आए तो युवती के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से खुला नहीं। काफी देर के बाद खिड़की से झांक कर देखा गया तो पाया की बच्ची गले में ओढ़नी लगाकर प॑खे से झूल रही थी। परिजनों के शोर मचाने पर इर्द-गिर्द के लोग आए और पुलिस को सूचना दी गई।
वही पुलिस के आने के उपरांत शव को प॑खे से उतारा गया। बताया जा रहा है की बच्ची 10 वीं कक्षा की छात्रा थी।फिल्हाल पुलिस ने मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं मामले के जांच की जा रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











