जहानाबाद रंगों के त्योहार होली के अवसर पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (NUJ) की जहानाबाद इकाई के बैनर तले शनिवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के स्वाद देशी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया, जो स्वामी सहजानंद संग्रहालय के ठीक सामने स्थित है। इस अवसर पर जिले के कई पत्रकार एक मंच पर एकत्रित हुए और आपसी सौहार्द के साथ होली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर आभाष रंजन (जिला अध्यक्ष, एनयूजे एवं वरिष्ठ पत्रकार, प्रसार भारती) ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह पत्रकारों और समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच संवाद स्थापित करने तथा मीडिया समूहों के बीच बेहतर समन्वय का एक सशक्त माध्यम है। साथ ही यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी देता है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध लोक कलाकार मुन्ना दिवाना ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर की, जिसने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। वहीं पत्रकार सूरज मिर्जा ने लोकप्रिय होली गीत “रंग बरसे भींगे चुनर वाली…” गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों के लिए विशेष आतिथ्य की व्यवस्था भी की गई थी। मंच संचालन कर रहे डॉ. रंजीत कुमार भारतीय (महासचिव, एनयूजे) ने कहा कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पत्रकार परिवार के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है। वहीं रमेश कुमार (जिला संरक्षक, एनयूजे) ने कहा कि लंबे समय बाद जिले के पत्रकार एक मंच पर एकत्रित हुए हैं और ऐसे आयोजन आपसी संवाद और रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम में इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर रवि कुमार, यूथ आइकन एवं कोयला एवं खनन मंत्रालय के सलाहकार सदस्य आभाष कुमार, पत्रकार मंटू कुमार, पंकज कुमार, कन्हैया कुमार, चंदन कुमार, विक्रमादित्य, शशांक कुमार, स्वाद देशी रेस्टोरेंट के संचालक हिमांशु कश्यप, समाजसेवी सुबोध कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह हर्षोल्लास, रंगों और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
Jehanabad News: Holi Milan celebration organized under the banner of Journalist Union NUJ, journalists of the district gathered at Swaad Desi Restaurant
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












