जहानाबाद के कनोदी मोड़ के पास भगवान जी ऑटोमोबाइल्स शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए शोरूम में एम्पीयर कंपनी के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विशेष रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शोरूम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी, हम पार्टी के नेता रितेश कुमार(चुन्नू शर्मा) समेत अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शोरूम संचालक दिलीप कुमार ने बताया कि भगवान जी ऑटोमोबाइल्स में ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन मजबूती और शानदार माइलेज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटियां किफायती दामों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां गाड़ियों की शुरुआती कीमत मात्र ₹60,000 से है, जो कि अधिकतम ₹1.5 लाख तक जाती है। खास बात यह है कि एम्पीयर कंपनी की स्कूटियों में लगी बैटरी पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है, जो लगभग 70 से 75 हजार किलोमीटर तक चलने का दावा करती है। उद्घाटन अवसर पर एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। भगवान जी ऑटोमोबाइल्स द्वारा लाई गई यह इलेक्ट्रिक गाड़ियां जहानाबाद के लोगों को वायु प्रदूषण से बचाने में मदद करेंगी। अब लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए पटना या गया जाने की आवश्यकता नहीं होगी।” भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने भी शोरूम संचालक को बधाई देते हुए जहानाबादवासियों से अपील की कि वे पेट्रोल-डीजल पर चलने वाले वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दें और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखें। शोरूम संचालक दिलीप कुमार ने बताया कि सभी क्लास और वर्गों के ग्राहकों के लिए अलग-अलग मॉडल उपलब्ध हैं। साथ ही गाड़ियों की बिक्री के साथ ही सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स की भी सुविधा यहीं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने आगे कहा, “हमारी गाड़ियां कम खर्च में ज्यादा माइलेज देती हैं। एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटी मात्र ₹10 की बिजली में 100 किलोमीटर तक चल सकती है। इन गाड़ियों की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो सुरक्षित और किफायती विकल्प के रूप में देखी जा सकती है।” भगवान जी ऑटोमोबाइल्स के शुरू होने से जहानाबाद में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को एक नया आयाम मिलेगा और लोगों को आधुनिक, सस्ता और पर्यावरण अनुकूल यातायात का साधन उपलब्ध हो सकेगा।
Jehanabad News: Grand inauguration of “Bhagwan Ji Automobiles” showroom, electric vehicles will be available, a new initiative towards environmental protection
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













