जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मुरेरा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां विद्युत प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जगलाल चौधरी के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक के पुत्र अनुज चौधरी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार को काफी नीचे कर अपने घर तक ले जाया गया था। इसको लेकर कई बार आपत्ति भी जताई गई और तार को सही तरीके से लगाने की मांग की गई थी, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी कई पशुओं की मौत इसी बिजली के तार के संपर्क में आने से हो चुकी है, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया गया।
बताया जा रहा है कि सोमवार को जगलाल चौधरी अपने खेत में सरसों काटने के लिए गए थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से काफी नीचे झूल रहे बिना कवर वाले बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली का तार सही ऊंचाई पर लगाया गया होता, तो यह दर्दनाक घटना नहीं होती। लोगों ने यह भी बताया कि 19 फरवरी को मृतक की पोती की शादी थी। उस समय भी नीचे झूल रहे तार को हटाने या ऊंचा करने के लिए संबंधित लोगों से आग्रह किया गया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि विभाग समय रहते इस समस्या पर ध्यान देता, तो एक किसान की जान बचाई जा सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इस घटना को लेकर अभी अधिकारी बयान आना बाकी है घटना का मूल कर का उद्वेदन तभी हो पाएगा।
Jehanabad News: Farmer dies after coming in contact with a hanging bare electric wire; villagers accuse electricity department of negligence.
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













