जहानाबाद डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा की ओर से एसोसिएट मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से B.Ed., D.El.Ed., B.Sc. एग्रीकल्चर, BBA, BCA, LLB, D. फार्मेसी, नर्सिंग सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से जुड़े प्रोजेक्ट और एडमिशन जानकारी को लेकर आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम का आयोजन अभिमन्यु कुमार (जोनल हेड) के नेतृत्व में किया गया, जबकि सौरव कुमार (रीजनल हेड, बिहार) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षा से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों को उच्च शिक्षा से मिलने वाले लाभों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार में कॉलेजों की संख्या सीमित होने के कारण कई योग्य छात्र अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा एक बेहतर विकल्प है, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रहने और खाने की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाती है। इससे छात्र पूरी निष्ठा और एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। वक्ताओं ने यह भी बताया कि बिहार में आए दिन विभिन्न विभागों में भर्तियां निकलती रहती हैं, जिनमें B.Ed. डिग्री की विशेष मांग रहती है। हाल ही में हुई शिक्षक बहाली में भी B.Ed किए हुए छात्रों को रोजगार पाने में अपेक्षाकृत आसानी हुई है। इस दृष्टि से B.Ed जैसे कोर्स छात्रों के लिए रोजगार के लिहाज से काफी लाभकारी हैं। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ऐसे छात्रों को अवसर देना है, जो पढ़ने में सक्षम हैं लेकिन बिहार में उपयुक्त कॉलेज न मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज में आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही अनुभवी और योग्य फैकल्टी द्वारा छात्रों को न केवल शिक्षा दी जाती है, बल्कि सही मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने कॉलेज की सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया और इसे अपने करियर के लिए उपयोगी बताया।
Jehanabad News: Dr. B.P.S. Group of Colleges, Agra organized an associate meet, informing students about educational and employment opportunities.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












