जहानाबाद जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का चौथा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न
जहानाबाद महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जहानाबाद जिले में “महिला संवाद” कार्यक्रम के चौथे दिन जिला के 14 स्थलों पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने किया।
जिला पदाधिकारी स्वयं हुलासगंज प्रखंड के कोकरसा पंचायत अंतर्गत लोदीपुर ग्राम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं के साथ बैठकर उनकी समस्याओं और आकांक्षाओं को जाना और भरोसा दिलाया कि सरकार की योजनाओं के लाभ में आ रही किसी भी कठिनाई को जिला प्रशासन तत्परता से हल करेगा।
डॉ. पाण्डेय ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपनी आकांक्षाएं – जैसे स्वरोजगार, शिक्षा, रोजगार और योजनाओं में अपेक्षित सुधार – खुलकर साझा करें। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि महिलाओं की समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुँचाया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिलाओं की वास्तविक आवश्यकताओं को समझना और उनके सुझावों के अनुरूप नीति निर्माण में योगदान देना है। जिला प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें तुरंत हल किया जाएगा, जबकि जटिल मुद्दों को राज्य सरकार तक भेजा जाएगा।
कार्यक्रम की एक खास विशेषता एलईडी स्क्रीन युक्त मोबाइल वाहन रही, जिसके माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी ऑडियो-विजुअल माध्यम से दी गई, जिससे महिलाओं को सरकारी योजनाओं की सरलता से जानकारी प्राप्त हुई।
महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याएं और उपलब्धियां साझा कीं। कई लाभार्थियों ने बताया कि कैसे सरकारी योजनाओं – जैसे मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना और शराबबंदी – ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
जिला के सात प्रखंडों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के स्थलों में शामिल रहे:
सुबह सत्र में – घोषी (उबेर पंचायत), हुलासगंज (चिड़ी पंचायत), जहानाबाद सदर (पंडुई पंचायत), काको (उत्तर शेरथू पंचायत), मखदुमपुर (कोहरा पंचायत), मोदनगंज (नैएमा पंचायत) और रतनीफरीदपुर (नोवांव पंचायत)।
शाम सत्र में – घोषी (कुरे पंचायत), हुलासगंज (कोकरसा पंचायत), जहानाबाद सदर (नैरू पंचायत), काको (वराँव पंचायत), मखदुमपुर (पुर्वी सरेन पंचायत), मोदनगंज (ओकरी पंचायत) और रतनीफरीदपुर (उचिता पंचायत)।
इस अवसर पर यह संदेश जोरदार तरीके से उभरा कि नारी सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज में समानता, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की क्रांति है।
“महिला संवाद” ने न सिर्फ योजनाओं की जानकारी साझा की, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आकांक्षाओं को नीति-निर्माण प्रक्रिया तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनकर अपनी महत्ता सिद्ध की है।
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













