सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: महर्षि विद्या पीठ में तुलसी पूजन दिवस पर बच्चों ने की पूजा-अर्चना

जहानाबाद स्थानीय उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में 25 दिसंबर से एक दिन पूर्व तुलसी पूजन दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने तुलसी माता की विधिवत पूजा-अर्चना की और तुलसी पूजन के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं औषधीय महत्व से अवगत हुए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति में तुलसी की महत्ता बताई गई। विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि सनातन धर्म में तुलसी माता का विशेष स्थान है। तुलसी को विष्णु प्रिया कहा गया है। यह 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करती है और औषधीय गुणों से भरपूर है। तुलसी के दर्शन, स्पर्श और पूजन से पापों का नाश होता है तथा जिस घर में तुलसी पूजन होता है वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
वहीं विद्यालय की प्राचार्या सोनाली शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में तुलसी को अनेक रोगों की औषधि माना गया है। नियमित तुलसी पूजन न केवल आध्यात्मिक लाभ देता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने तुलसी माता की परिक्रमा की और तुलसी पूजन की विधि को समझा। इस अवसर पर निदेशक साकेत रौशन, प्राचार्या सोनाली शर्मा, शिक्षिकाएं श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, ब्यूटी गुप्ता, शिक्षक हिमांशु राज, आदित्य कुमार सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Children performed puja on Tulsi Pujan Day at Maharishi Vidya Peeth

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News