सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जहानाबाद में जश्न।

अरवल मोड़ पर पटाखे फोड़कर और मिठाइयाँ बांटकर मनाई गई खुशी।

जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में माननीय नितिन नवीन के चयन पर जहानाबाद में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय अरवल मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री धीरज कुमार के कुशल नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयाँ वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “नितिन नवीन जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। इस मौके पर जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि माननीय नितिन नवीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी की मजबूत संगठनात्मक परंपरा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का व्यापक राजनीतिक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण भारतीय जनता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उनके नेतृत्व में पार्टी राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को साकार करते हुए देश और प्रदेश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय नितिन नवीन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत कुमार, जिला महामंत्री जे.पी. केसरी एवं अनिल ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, जिला मंत्री शुभम राज मिट्ठू, मनोज पासवान, रविशंकर चौहान, रिजु साव, गौरव कुमार, चंद्रेश दास, अभय कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Celebration in Jehanabad on Nitin Naveen becoming the National President of BJP.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News