रवि, अप्रैल 5, 2026

Jehanabad News:बॉम्बे बाजार की “हैप्पी मॉर्निंग हॉर्स” स्कीम, सुबह की खरीदारी पर 10% की खास छूट


जहानाबाद के लोगों के लिए बॉम्बे बाजार एक बार फिर खुशखबरी लेकर आया है। ग्राहकों को बेहतर सुविधा और किफायती खरीदारी का अवसर देने के उद्देश्य से बॉम्बे बाजार ने “हैप्पी मॉर्निंग हॉर्स” ऑफर की शुरुआत की है। यह विशेष ऑफर सुबह 09:30 बजे से 11:00 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान यदि कोई भी ग्राहक मुंबई बाजार से कोई भी सामान खरीदता है, तो उसे सभी आइटमों पर सीधे 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह छूट बिना किसी शर्त के लागू है। चाहे वह घर का सामान हो, कपड़े हों, बच्चों के आइटम हों, महिलाओं या पुरुषों के कपड़े हों या फिर रोजमर्रा की जरूरत का कोई भी सामान—हर चीज पर 10% डिस्काउंट दिया जा रहा है। बॉम्बे बाजार प्रबंधन के अनुसार, यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू किया गया है जो सुबह ड्यूटी पर निकलते हैं और दिन में समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में वे सुबह के समय बाजार आकर अपने घर के लिए जरूरी सामान कम दामों में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि सभी सामान फ्रेश और क्वालिटी युक्त हैं, जिन पर यह छूट दी जा रही है। बाजार के मैनेजर ने बताया कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जैकेट, स्वेटर, ऊनी कपड़े सहित सभी विंटर आइटम्स पर भी 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और फिलहाल केवल जहानाबाद स्थित मुंबई बाजार में ही उपलब्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस ऑफर का लाभ उठाएं। साथ ही बताया कि बॉम्बे बाजार समय-समय पर ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ कूपन योजना भी चलाता है। हर 3 से 6 महीने में आयोजित इस लकी ड्रॉ में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को टोकन दिया जाता है, जिसके आधार पर विजेताओं का चयन किया जाता है। इसमें पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार के साथ-साथ लगभग 100 से 200 ग्राहकों को गिफ्ट और सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाते हैं।
मैनेजर ने कहा कि बॉम्बे बाजार का उद्देश्य जहानाबाद के हर वर्ग को बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और नई सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि ग्राहकों का विश्वास हमेशा बना रहे।

Jehanabad News: Bombay Bazaar’s “Happy Morning Horse” scheme, special 10% discount on morning shopping

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News