सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: भाजपा एमएलसी जीवन कुमार ने आम बजट को बताया जनहितैषी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला।

जहानाबाद। भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद (एमएलसी) जीवन कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत एवं पारित किए गए आम बजट की सराहना करते हुए इसे आम जनता और महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेष रूप से महिलाओं, गरीबों, मध्यम वर्ग और युवाओं को ध्यान में रखकर इसमें कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट में आम नागरिकों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कई प्रकार के लाभ मिलेंगे, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। जीवन कुमार ने कहा कि यह बजट भारत को विकास की दिशा में आगे ले जाने वाला एक दूरदर्शी और सकारात्मक निर्णय है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक संतुलन को भी ध्यान में रखा है, जो इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता है।

Padma Awards 2026: Bihar’s 3 Padma Shri
Padma Awards 2026: Bihar’s 3 Padma Shri


एमएलसी जीवन कुमार ने बजट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता को राहत देने वाला साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बजट से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की जानकारी विस्तार से दी और कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jehanabad News: BJP MLC Jeevan Kumar described the general budget as public welfare and promoting women empowerment.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News