रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: जहानाबाद में भाजपा नगर मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ऊँटा मोड़ से शुरू होकर मलहचक मोड़, सट्टी मोड़, हॉस्पिटल मोड़, बतीस भंवरिया मोड़ होते हुए अंबेडकर चौक पर संपन्न हुई। पूरे नगर में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” के नारों से देशभक्ति का माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल उत्तरी अध्यक्ष रिजु साहू और दक्षिणी अध्यक्ष अमित वर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, अमरेंद्र शर्मा, शुभम कुमार मिट्ठू, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता, पूर्व जिला मंत्री विजय कुमार सत्कार, नगर महामंत्री ओम प्रकाश चौधरी, विनोद कुमार सिंह, भूपेश सिंह, नगर कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, शिबू चौधरी, युवा मोर्चा के गौरव कुमार, बृजेश कुमार, बालकिशन कुमार, संतोष चंद्रवंशी, पंकज कुमार, ममता साहू, बुलेट बाबा, सुधीर सिंह, मंटू सिंह, मुकेश भारद्वाज, अनमोल कुमार, सुषमा साहू, विस्तारक संजीव पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

नगर अध्यक्ष रिजु साहू ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता नगर के हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं।

Jehanabad News: BJP city board organized a grand Tiranga Yatra in Jehanabad

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News