जहानाबाद कड़ाके की ठंड को देखते हुए जहानाबाद सदर प्रखंड की गोनवां पंचायत अंतर्गत ग्राम करौता में मानवता और सेवा भाव की एक अनुकरणीय मिसाल देखने को मिली। गांव में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत लगभग 200 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल के साथ चूड़ा एवं तिलकुट का वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें बड़ी राहत मिली। इस मानवीय पहल की अगुवाई करौता गांव के निवासी एवं समाजसेवी बिनोद प्रसाद सिंह ने अपनी धर्मपत्नी अहिल्या देवी के सहयोग से की। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में उनके पुत्र डॉ. अमित कुमार, जो वर्तमान में अमेरिका में चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं, का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग से गांव के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से अत्यंत कमजोर वर्ग के लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सकी। गौरतलब है कि बिनोद प्रसाद सिंह मगध इंटरमीडिएट कॉलेज एवं मगध डिग्री कॉलेज, शकुराबाद के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष भी हैं। वे लंबे समय से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। इस सेवा कार्यक्रम में सोम्या सिंह, हिमानी शर्मा, विदु शर्मा, उमेश यादव, द्वारिका शर्मा एवं चन्देश्वर राम (मास्टरजी) का भी सराहनीय सहयोग रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कंबल एवं खाद्य सामग्री प्राप्त कर राहत महसूस की। कार्यक्रम के दौरान बिनोद प्रसाद सिंह ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना हमारा मानवीय कर्तव्य है। आगे भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।वहीं कंबल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
Jehanabad News: An example of humanity in Karauta village in the severe cold, distribution of 200 blankets and food items.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












