सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: ऊंटा–मखदुमपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, हाईकोर्ट के आदेश पर 11 अवैध मकान ध्वस्त।

जहानाबाद शहर के ऊंटा–मखदुमपुर मौजा में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की। पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में सदर अंचल की अंचलाधिकारी (सीओ) स्नेहा सत्यम के नेतृत्व में गैरमजरूआ आम भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए 11 मकानों को तोड़ दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मजदूरों की टीम ने यह कार्रवाई की। बताया गया कि उक्त मकान सरकारी जमीन पर अवैध ढंग से बनाए गए थे, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। मामले को लेकर एक व्यक्ति ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने का स्पष्ट आदेश दिया था। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
अंचलाधिकारी स्नेहा सत्यम ने बताया कि यह मामला काफी पुराना है। पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद दोबारा उसी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकानों का निर्माण कर लिया गया। इसी कारण प्रशासन को फिर से कार्रवाई करनी पड़ी।
संकरी गलियों में मजदूरों से तोड़े गए मकान मौजा की गलियां अत्यंत संकरी होने के कारण जेसीबी या भारी मशीनरी वहां नहीं पहुंच सकी। ऐसे में अधिकारियों के साथ गई मजदूरों की टीम ने हाथों से एक-एक कर सभी 11 मकानों को तोड़ा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी एवं गैरमजरूआ आम जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों को कड़ा संदेश दिया गया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Jehanabad News: Administration takes action against encroachment in Unta-Makhdumpur, 11 illegal houses demolished on the orders of the High Court.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News