सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली विशाल पदयात्रा, युवाओं ने लिया मतदान का संकल्प।

जहानाबाद: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से जहानाबाद में एक विशाल जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा अस्पताल मोड़ से गांधी मैदान तक निकाली गई, जिसका उद्देश्य युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने की। पदयात्रा को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष इंदु कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर समाजसेवी भोला कुमार और विक्रम कुमार भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हरी झंडी दिखाने के बाद इंदु कश्यप ने पदयात्रा में शामिल युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने मताधिकार की ताकत को समझना चाहिए। उन्होंने पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे आने वाले चुनाव में अपने मत का अवश्य प्रयोग करें। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के रूप में बाल विद्या मंदिर और मानस विद्यालय, बभना के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न युवा मंडलों के युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

पदयात्रा के समापन पर जिला युवा अधिकारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रथम बार वोटर बने युवाओं को बैज लगाकर और फूल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक शुभम कुमार, शिवम पासवान, अभिषेक निराला, आयुष मिल्टन, हर्ष कुमार, शौरव कुमार समेत जिले के कई युवा मंडल, महिला मंडल और बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे। यह पदयात्रा युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित

Jehanabad News: A huge foot march was taken out on National Voters’ Day, youth took a pledge to vote.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News