
परिजनों ने साजिश के तहत लगा रहे हत्या का आरोप, शव पहुंचते गांव में मचा कोहराम
शव के पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक अशोक यादव छपन्ना गांव के ईश्वरी यादव के पुत्र थे। मृतक के भाई शैलेंद्र और गजेंद्र ने बताया कि मेरा भाई लुधियाना के एक धागा फैक्ट्री में इंटरलॉकिंग का काम करते थे। काम करने के बाद एक शिफ्ट के बाद दूसरे शिफ्ट के लिए फैक्ट्री में गए और वही उनके मौत हो गई।
मौत को उनके परिजन साजिश बता रहे हैं तथा परिजनों का कहना है की फैक्ट्री मालिक ने एक साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी है। वही उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व उसकी फैक्ट्री के मालिक से कुछ विवाद हुआ था।
उन्होंने हैरान करने वाली बात बताया कि बेरहम फैक्ट्री मालिक ने मदद तो दूर शव को घर तक पहुंचाने में भी कोई सहायता नहीं किया।थक हार कर वहां रह रहे परिजन ने लुधियाना से भाड़े पर मोटी रकम देकर शव को मृतक के गांव छपन्ना लाया।शव पहुंचते ही गांव पूरा वातावरण कारुणिक हो गया और लोग इस घटना की जांच की मांग कर रहे हैं । तथा परिजनों की रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
~बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











