
जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के द्वारा बिना कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने सतरह लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के बडौना, रानीपुर,सिकंदरपुर टोला ब्रह्मस्थान, गुलाबगंज,चंधरिया आदि जगहों पर मीटर जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए सतरह लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगो मे भोला चौधरी पर 15645 मथुरा बिंद पर 23960 अकलू बिंद पर 17822 लक्ष्मी देवी पर 10738 दीनानाथ प्रसाद पर 10257 सुमन बिंद पर 32104 रामसोहन बिंद पर 17682 शिव बलभ दास पर 31304 अरविंद सिंह पर 25813 सुमंती देवी पर 13783 राजमति देवी पर 13173 भुनेश्वर कुमार पर 28882 राहुल कुमार पर 102757 बिंदा शर्मा पर 35100 बिंदेश्वरी राम पर 55177 कमलेश शर्मा पर 67369 एवं शकुंतला देवी पर 61667 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है।
इस छापेमारी अभियान में कनीय विद्युत अभियंता नवीन कुमार,मेराज अहमद,रौशन जमाल सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











