
जहानाबाद भारी ठंड को देखते हुए जहानाबाद के जिला जज डा राकेश कुमार सिंह ने व्यवहार न्यायालय परिसर के जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में कम्बल का वितरण किया । बडी संख्या जुटे गरीब लोगों के बीच सैकड़ो कम्बल का बितरण किया गया। जिला जज ने इस अवसर पर कहा कि हर व्यक्ति को अपने कमाई एक निश्चित भाग गरीब लाचार लोगों के लिए निश्चित रुप से खर्च करना चाहिए। उन्होंने मखदुमपुर के मकरपुर के मखीया अजीत कुमार के समाजिक कार्यक्रम का सराहना किया। उन्हे आगे भी इस तरह के कार्यो के लिए सक्रिय रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन समाजिक कार्यकर्ता संतोष श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम मे मुखीया अजीत कुमार ने सभी न्यायिक पदाधिकारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश जावेद अहमद खान, रश्मि मैडम, राजेश पाण्डेय, कुमार कौशल किशोर, सीजीएम विकास झा , सब जज अमरजीत कुमार ,एसडीजेएम अदिति कुमारी प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी आलोक कुमार, अनीश कुमार ने भी अपने कर -कमलों कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के लाईब्रेरी सांइस के अवकाश प्राप्त विभागाध्यक्ष कपिलदेव सिंह,मुखीया अजीत कुमार की पत्नी शालनी कुमारी, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विभुती कुमार सिन्हा, समाज सेवी नवीन शंकर के साथ लीगल एड डिफेंस कोंसिल के प्रभारी अधिवक्ता अजीत कुमार , सदस्य राजीव कुमार, बैजनाथ शरण सहित प्राधिकार के कर्मी मनोज दास, दीनानाथ,मिथलेश, सुजीत कुमार, संतोष सिन्हा , पीएलवी विमल , बिक्रम उपस्थित थे।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











