जहानाबाद की हैंडबॉल टीम ने एक बार फिर जिले का नाम रौशन किया है। हैंडबॉल टीम ने खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर जिला) हैण्डबाॅल (बालक) अंडर-17 विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 में रजत पदक हासिल किया है। इस प्रतिगीता का आयोजन दिनांक 12.11.2024 से 15.11.2024 तक राजेन्द्र स्टेडियम, सारण (छपरा) में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में जहानाबाद जिले की विद्यालय स्तरीय हैंडबॉल की अंडर 17 की टीम शामिल हुई,जिसमें हैंडबॉल के खिलाड़ियों विवेक राज, कौशल कुमार, अभिमन्यु कुमार, निखिल शर्मा, अंकित कुमार (पिता-राकेश शर्मा), श्रीवत्स, शुभम कुमार, केशव कुमार, अंकित कुमार (पिता-अखिलेश शर्मा) शिवम कुमार ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त कर जहानाबाद जिले का नाम रौशन किया है।
जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के द्वारा हैंडबॉल की अंडर 17 की टीम को इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












