जहानाबाद भाजपा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विंध्याचल राय के पुनर्नियुक्ति पर जहानाबाद भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। भाजपा जिला संयोजक रजनीश कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विंध्याचल राय को पुनः संयोजक बनाया जाना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के प्रति आभार जताया।
रजनीश कुमार ने बताया कि विंध्याचल राय ने पूरे बिहार में भाजपा विधि प्रकोष्ठ को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे अधिवक्ताओं के हित में सदैव संघर्षरत रहे हैं और उनकी समस्याओं को संगठन के समक्ष मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता भाजपा विधि प्रकोष्ठ से जुड़कर देश की तरक्की और संगठन की मजबूती में योगदान दे रहे हैं।
बधाई देने वालों में सह संयोजक बिंदु भूषण प्रसाद, विमलेश कुमार, मनोज कुमार, पूर्व संयोजक प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार, राम बिंदु सिंहा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी उर्फ गुड्डू, अन्नपूर्णा भास्कर, विनीता कुमारी, साधना सिंहा, शहजाद आमिर, विनोद कुमार, अरुण कुमार, प्रिय रंजन, सतीश कुमार, संजय चौधरी समेत सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे। विधि प्रकोष्ठ ने विश्वास जताया कि विंध्याचल राय के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी।
Jehababad News: Jehanabad unit congratulates Vindhyachal Rai on becoming the convener of BJP state legal cell again
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












