



जापान में साल 2024 के शुरू होते ही मुसीबत का पहाड़ शुरू हो गया है। जापान के इशिकावा में नए साल के दिन 7.6 की तीव्रता का भूकंप आया। जापान टुडे के मुताबिक इससे अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, वहां 140 आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं। इनकी तीव्रता 3.4 से 4.6 के बीच रही है। इशिकावा में भूकंप से कई जगहों पर आग लग गई। इससे 200 इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं। 32,500 घरों में बिजली नहीं है। यहां एक और भूकंप की चेतावनी जारी की गई है।
अभी जापान सरकार विनाशकारी भूकंप से उभर भी नहीं पाई थी कि आज दोपहर दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे में शुमार टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान में अचानक आग लगने अफरा तफरी मच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान में 367 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे, लेकिन आग सभी बाहर निकाल लिए गए। एपी के रिपोर्ट के मुताबिक जापान कोस्ट गार्ड ने कहा कि विमान से टक्कर की सूचना के बाद 5 क्रू-मेंबर सदस्य लापता हैं।
जापान एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुए विमान में करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को प्लेन से निकाला जा चुका है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विमान धूं-धूंकर जल रहा है और उसमें आग की तेज लपटें दिखाई दे रही हैं। जापानी न्यूज एजेंसी क्योडो के मुताबिक, आशंका है कि लैंडिंग से पहले विमान कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












