रवि, अप्रैल 12, 2026

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू, 26 सीटों पर डाले जा रहे वोट, कई दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर

Jammu Kashmir 2nd Phase Voting today

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 से वोटिंग शुरू हो गई है। दूसरे फेज में 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण के लिए जम्मू संभाग के तीन और कश्मीर घाटी के तीन जिलों में वोटिंग जारी है। वोट डालने को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इसमें 25.78 लाख मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। इनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। चुनावी रण में कई दिग्गज भी ताल ठोक रहे हैं। इस चरण के लिए मुख्य नाम नेकां के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रमुख प्रमुख रविंदर रैना हैं। उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। कश्मीर के श्रीनगर जिले के निर्वाचन क्षेत्र हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, चन्नापोरा, जदीबल, सेंट्रल शाल्टेंग और ईदगाह में मतदान होगा। बडगाम जिले के खंड बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ और चादूरा में वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा गांदरबल जिले के दो निर्वाचन क्षेत्रों कंगन और गांदरबल में मतदान होगा।


वहीं जम्मू संभाग में गुलाबगढ़, रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, कालाकोट-सुंदरबनी, नौशेरा, राजौरी, बुद्धल, थन्नामंडी, सुरनकोट, पुंछ हवेली और मेंढर में वोटिंग होगी। जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण में शामिल कई क्षेत्र संवेदनशील हैं। इस चरण में शामिल कश्मीर की सीटों में से ज्यादातर में अलगावादियों का असर देखा जाता रहा है। इनमें खनयार, जदीबल, लाल चौक, ईदगाह, हजरतबल आदि शामिल हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहा है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर खास निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे सभी मतदान केंद्रों पर लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग सुविधाएं होंगी‌। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। 18 सितंबर को पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38% मतदान हुआ। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.20% और पुलवामा में सबसे कम 46.99% वोटिंग हुई। तीसरा चरण और अंतिम चरण में शेष 40 सीटों के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। मतगणना 8 अक्टूबर को की जाएगी।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News